- Wednesday, 11:04:22 PM, 20-Apr-2022
- Published By: #Admin
भारत मे शिक्षा का महत्व | Importance of Education in hindi

शिक्षा का महत्व (Importance of Education in Hindi)
[Importance of education in hindi, education power in hindi, education in hindi, essay on eduction in hindi]
बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक है। यह हममें आत्मविश्वास को विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में महान भूमिका निभाती है। पूरे शिक्षा तंत्र को प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और उच्च माध्यमिक शिक्षा को तीन भागों में बाँटा गया है। शिक्षा के सभी स्तर अपना एक विशेष महत्व और स्थान रखते हैं। हम सभी अपने बच्चों को सफलता की ओर जाते हुए देखना चाहते हैं, जो केवल अच्छी और उचित शिक्षा के माध्यम से ही संभव है।
आज के समाज में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ चुका है। शिक्षा के उपयोग तो अनेक हैं परंतु उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है। शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सके। शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। शिक्षा का समय सभी के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत रुप से बहुत महत्वपूर्ण समय होता है, यहीं कारण है कि शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्व रखती है।
Shiksha ka Mahatva हमारे देश की प्रगति के लिए बहुत ज़रूरी है। हमारे देश में शहरों की तुलना में गाँव के लोग कम शिक्षित होते हैं। शिक्षा हमारी खुद की और देश की प्रगति में मदद करती है। शिक्षित आदमी को समाज में मान सम्मान भी खूब मिलता है। हम शिक्षा के माध्यम से जीवन में बहुत सफलता प्राप्त कर सकते है। इसलिए हमारे और समाज का शिक्षित होना जरूरी है।
हम इस ब्लॉग के माध्यम से आपको Shiksha ka Mahatva बताएंगे। चलिए देखते हैं हमारे जीवन में Shiksha ka Mahatva कितना है।
विद्या सर्वश्रेष्ठ धन है
विद्या एक ऐसा धन है जिसे ना तो कोई चुरा सकता है और नाही कोई छीन सकता। यह एक मात्र ऐसा धन है जो बाँटने पर कम नहीं होता, बल्कि की इसके विपरीत बढ़ता ही जाता है। हमारे समाज में जो शिक्षित व्यक्ति होते हैं उनका एक अलग ही मान सम्मान होता है और लोग उन्हें हमारे समाज में इज्जत भी देते हैं। इसलिए हर व्यक्ति चाहता है कि वह एक साक्षर हो प्रशिक्षित हो इसीलिए आज के समय में हमारे जीवन में पढ़ाई का बहुत अधिक महत्व हो गया है। इसीलिए आपको यह याद रखना है कि शिक्षा हमारे लिए बहुत जरूरी है इसकी वजह से हमें हमारे समाज में सम्मान मिलता है जिससे हम समाज में सर उठा कर जी सकते हैं।
Shiksha ka Mahatva कितना जरूरी
इंसान के पास कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी ही चाहिए। डिग्री के बिना हमें नौकरी भी कोई नहीं देगा। हमें ‘पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया’ को अधिक प्रोत्साहन देना चाहिए। यदि हम शिक्षित होंते हैं तो हमारी पर्सनैलिटी प्रभावशाली हो जाती है। लोग हमें इज़्ज़त भरी नज़रों से देखते है। हमें अच्छे शिक्षण की वजह से अच्छी नौकरी मिलती है। अच्छी नौकरी होगी तो अच्छी सैलरी होगी, जिसके कारण हम एक अच्छा जीवन बिता सकते है। हमारे देश में डॉक्टर बी.आर. अम्बेडकर जैसे लोग थे जिन्होंने हमारे स्वतंत्र भारत का संविधान लिखा। हमारे देश की आने वाली पीढ़ी का शिक्षित होना उनके उज्जवल भविष्य के लिए बहुत ज़रूरी है।
समाज में Shiksha ka Mahatva
शिक्षा मनुष्य के अंदर अच्छे विचारों को लाती है और बुरे विचारों को बाहर करती है। शिक्षा मनुष्य के जीवन का मार्ग दिखाती है। यह मनुष्य को समाज में प्रतिष्ठित काम करने के लिए प्रेरणा देती है। इससे मनुष्य के अंदर मनुष्यता आती है। इसके माध्यम से मानव समुदाय में अच्छे संस्कार डालने में पर्याप्त मदद मिलती है।
शिक्षा मनुष्य को पशु से ऊपर उठाने वाली प्रक्रिया है। पशु अज्ञानी होता है उसे सही या ग़लत का बहुत कम ज्ञान होता है। अशिक्षित मनुष्य भी पशुतुल्य होता है। वह सही निर्णय लेने में समर्थ नहीं होता है। लेकिन जब वह शिक्षा प्राप्त कर लेता है तो उसकी ज्ञानचक्षु खुल जाती है। तब वह प्रत्येक कार्य सोच-समझकर करता है। उसके अंदर जितने प्रकार की उलझनें होती हैं, उन्हें वह दूर कर पाने में सक्षम होता है। शिक्षा का मूल अर्थ यही है कि वह व्यक्ति का उचित मार्गदर्शन करे। जिस शिक्षा से व्यक्ति का सही मार्गदर्शन नहीं होता, वह शिक्षा नहीं बल्कि अशिक्षा है।
शिक्षा की मुख्य भूमिका
समाज में शिक्षा का महत्व उतना ही है जितना जीवन जीने के लिए पानी का होना। शिक्षा के उपयोग तो अनेक हैं परंतु उसे सही और नई दिशा देने की आवश्यकता है। शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सके। शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अहम भूमिका निभाती है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके सफलता के मार्ग में आगे बढ़ सकते है। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है।
गरीबों और माध्यम वर्ग के लिए शिक्षा का महत्व
शिक्षा प्रणाली महंगा होने के कारण गरीबों और माध्यम वर्ग के लोग 10वीं और 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाते है। इसी कारण समाज में लोगों के बीच बहुत अंतर और असमानता देखने को मिलती है। उच्च जाति के लोग, अच्छे से शिक्षा प्राप्त करते है और गरीबों और माध्यम वर्ग के लोगों को अधिक महँगाई होने के कारण स्कूल या कालेज में शिक्षा प्राप्त करने की अनुमति नहीं मिलती है। यद्यपि, अब अधिकतर जगह शिक्षा की पूरी प्रक्रिया और विषय में बड़े स्तर पर परिवर्तन किए गए हैं। इस विषय में भारत सरकार के द्वारा सभी के लिए शिक्षा प्रणाली को सुगम और कम महंगी करने के लिए बहुत से नियम, कानून और योजना लागू किये गये हैं। आज देश में सबसे अधिक महत्वपूर्ण कार्य है, उच्च शिक्षा को सस्ता और सुगम बनाना ताकि देश का हर नागरिक को उचित शिक्षा मिलने का मौका मिले। इससे पिछड़े क्षेत्रों, गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भविष्य में समान शिक्षा और सफलता प्राप्त करने के अवसर मिलेगा। आज के युग में देश के हर नागरिक को सही शिक्षा से अवगत कराना अनिवार्य है चाहे वह पुरुष हो या नारी, गरीब और माध्यम वर्ग का परिवार हो या अमीर वर्ग का परिवार। शिक्षा सबके लिए एक समान है।
सफलता की कुंजी
शिक्षा एक एसा सुंदर शब्द है, जो एक कली में से सुंदर फूल और एक छोटे बच्चे में से नेता, डॉक्टर और कलेक्टर जैसा बड़ा व्यक्ति बनाता है। शिक्षा मनुष्य को आत्मविश्वास, धैर्य, संयम, बहादुरी और वीरता जैसे कई महत्व के गुण सिखाती है । इन सभी गुणो की वजह से ही हमारा व्यक्तित्व निखरता है।
इसके अलावा हमारी अच्छी और बुरी शिक्षा हमारा और हमारे देश का भविष्य तय करती है। अगर हम शिक्षा को Singapore देश के उदाहरण से समझें, तो कुछ सालो पहले सिंगापुर की गणना गरीब और पछात देशों में की जाती थी। लेकिन सिंगापूर ने शिक्षा पर बहुत ध्यान दिया। और जब से सिंगापूर ने शिक्षा को अच्छे से अपनाया तब से उसका पूरा नक्शा ही बदल गिया। आज सिंगापुर इतना शक्तिशाली हो गया है कि वह अमेरिका और चीन जैसे देशों को टक्कर दे सकता है। यह शक्ति है, शिक्षा में।
Comments